रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड से सटे गुजरात राज्य एवं राजस्थान की सीमा को प्रशासनिक अमले ने सील कर दिया है।
झाबुआ जिले में कोरोना वायरस की चपेट में 120 से भी अधिक लोग आ चुके हैं और लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशानिक अमला हरकत में आया हुआ है।
झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम खच्चर टोडी में एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ओर भी ज्यादा हड़कंप मच हुआ है। जिला कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक, सहीत पूरा प्रशानिक अमला मेघनगर के खच्चर टोडी पहुचा था।
आज गुजरात सीमा से जुड़े अनास नदी के पुल को जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। यहां से दाहोद गुजरात मात्र 15 किलोमीटर है, तो दुसरी ओर राजस्थान सीमा से सटे मध्य प्रदेश के ग्राम टीमरवानी है इन सीमाओं को सील कर दिया गया है।
और भी लिये गये सैंपल की रिपोर्ट आना अभी है बाक़ी
जिला कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है समीप राज्य गुजरात में कोरोना सक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऑपरेशन जैसी स्थिती भी हो तो उसे टाले ओर समीप राज्य गुजरात न जाये घरों से बेवजह बाहर न निकले मास्क का उपयोग करें, सेनेटाइजर नही है तो साबुन का इस्तेमाल करे साथ ही सयम बरतें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
