मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका के वार्ड नं 12 स्थित कपूर बाड़े से लगकर बन रहे सीसी सड़क में विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि सीसी सड़क में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। सड़क के एक ओर बिना नाली निर्माण एवं बिना पेयजल कनेक्शन किये सड़क बनने लगी। रहवासियों द्वारा बताया गया कि बिना नींव (निचली सतह) तैयार किए ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिस वजह से सड़क की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। किसी भी सड़क के निर्माण में केवल इस बात को दृष्टिगत रखते हुए काम नहीं किया जाता कि वह गाड़ियां चलाने के लिए पर्याप्त पुष्ट है या नहीं।बल्कि यह भी ध्यान रखा जाता है कि वह गाड़ियों के भार और मौसम के प्रभाव से होने वाली टूट फूट भी सहन कर सकें। ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क का बेस भी बिना बनाये पुरानी सड़क के ऊपर ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे सड़क की ऊँचाई भी बढ़ गई है। भविष्य में खाली पड़े जमीन पर जलभराव होगा ।जिससे मोहल्ले में जहरीले जीव जंतु के निकलने की घटनाएं भी बढ़ेगी ।ज्ञात हो कि नाले से लगा होने के कारण मोहल्ले के रहवासियों के यहाँ गाहे बगाहे जहरीले जीव निकलते ही रहते है ।सड़क के चलते जलभराव होने से जीव-जंतुओं को पनाहगाह मिल जाएगी।हरीश कपूर के अनुसार उक्त रास्ता मोहल्ले वासियो की सुविधा के लिए दिया गया ताकि लोगो को असुविधा का सामना ना करना पड़े ।लेकिन नगर पालिका ठेकेदार द्वारा सड़क में नाली निर्माण नही कर आमजन की मुसीबतें बढ़ा रही है ।सड़क निर्माण के दौरान नाली नहीं बनवाई गई। व निकासी की व्यवस्था न होने से इलाके में पानी भरने लगा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी से शिकायत की है। स्थानीय लोगो के अनुसार नाली न बनने से बारिश में पानी भरने से रहना दुश्वार हो जाएगा। इसके साथ ही सड़क भी कुछ ही दिन में जर्जर हो जाएगी ।रहवासियों ने मांग की है कि सड़क के एक और गहरी नाली का निर्माण किया जाए ।जिससे बारिश में जल भराव की समस्या निर्मित न हो।
