गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र की केसरूआ भिखारीपुर ग्राम प्रधान अभिषेक वर्मा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ग्राम प्रधान और अफसरों की मिलीभगत से सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया। गांव के लोगों ने डीएम से मिलकर गांव में हुए घोटालों की लंबी फेहरिश्त सौंपी। वहीं धांधली के आरोपों से घिरे ग्राम प्रधान चुप्पी साधे बैठे हैं। शिकायतकर्ता अमरेंद्र यादव पुत्र रामकेवल यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के तमाम लोग डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधान अभिषेक वर्मा के खिलाफ शिकायत पत्र दिया और घोटाले की जांच की बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से मामले को लिया और जांच के आदेश दिए।

शिकायतकर्ता ने इसमें ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर धांधली के आरोप लगाए। कहा कि वर्ष 2016-17 से लेकर 2020 तक विकास के नाम पर लाखों रुपये डकार लिए गए। स्वच्छ भारत मिशन में भी जमकर धांधली हुई। जिन्हें पहले लाभ मिल चुका था, उन्हें शौचालय का लाभ दोबारा दिलाया गया। यही नहीं एक-एक घर में कई-कई लोगों के नाम शौचालयों का पैसा आया। ग्रामीणों ने ऐसे भी नाम अफसरों के सामने रखे हैं, जिन्हें शौचालय बनवाने के लिए दोबारा सरकारी मदद दिलाई गई। जो कि पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। लोगों ने इन मामलों की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की है। साथ ही साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास में जमकर धांधली हुई है पैसा लेकर ग्राम प्रधान द्वारा पात्रों को आवास दिलाया गया स्ट्रीट लाइट के नाम पर जमकर पैसा खाया गया सहतूगंज रोड चक मार्ग पटाई पोखरा तालाब की खुदाई में घोर अनियमितता की गई है।

बेबाक ,निर्भीक पत्रकारिता शुभकामनाये ।अम्बेडकर नगर टीम cars of media. Keep it up?