आशा रेकवार, भोपाल, NIT;
व्यापम घोटाला में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। 2008 से 2012 के दौरान फर्जी तरीके के प्रवेश मामले में मेडिकल कॉलेज से 56 डॉक्टरी के पढ़ाई कर रहे छात्र बर्खास्त कर दिए गए हैं।
दरअसल, व्यापम घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शुक्रवार सुबह 56 छात्रों को कॉलेज से बर्खास्त कर दिया है। इन छात्रों ने 2008 से 2012 के बीच फर्जी तरीके से नकल कर व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित प्री मेडिकल टेस्ट के माध्यम से प्रवेश लिया था। फरवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था उसमें दोषी छात्रों को किसी भी तरह से राहत से इनकाररकर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर इन छात्रों को बर्खास्त कर दिया। मामले में आरोपित दो अन्य छात्राओं का मामला हाई कोर्ट में लंबित है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार जो 56 छात्र बर्खास्त किये गए हैं, उनमें से कुछ छात्र व्यापम के प्री मेडिकल के धांधली के थे।
