आशा रायकवार, भोपाल, NIT;
बाइक पर स्टेंट का शौक अब मुंबई दिल्ली के साथ देश के दूसरे शहरों में भी देखने को मिल रहा है। यह बाइकर्स खुद की जान तो जोखिम में डाल ही साथ ही दूसरों के जान के दुश्मन बने हुए हैं।
कुछ दिन पहले ही सतीश टाकीज से बाइक लहराना शुरू हुई और एक्सिस बैंक के सामने घुस गयी पर किस्मत अच्छी थी कि वहां ज्यादा भीड़ नही थी जिससे कोई जन हानि नही हुई। कुछ युवाओ में स्टंड बाजी की शौक लगातार बड़ रही है, जिसका खमियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है, पर सवाल यह उठता है कि आखिर यह सब खुलेआम हो रहा पर ट्रॉफीक पुलिस क्या कर रही है? अगर ऐसा करने वालों पर कार्यवाही नहीं हुई तो ऐसे युवाओं के हौसले और बुलन्द होंगे। अब देखना यह है कि ऐसे लोगों पर प्रशासन कार्यवाही करती है या यू ही चलता है।
