रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा जारी किए गए धारा 144 के आदेश के पालन में सभी एसडीएम और अन्य अधिकारियों द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आज बैरागढ़ पर कोविड एस.ओ.पी का पालन नहीं किए जाने पर आर टी फैंसी क्लास, शिव मेडिकल स्टोर, एम बी स्टोर, जितेश गारमेंट और शुभम ज्वेलर्स को सील किया गया। सील करने के साथ ही कार्यवाही करते हुए 152 चालान किए गए जिसमें 45,600 रुपए का जुर्माना कर दुकानों को सील कर दिया गया है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री सतीश कुमार ने बताया कि जिले में सभी प्रमुख संस्थानों में यह जांच अभियान चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एसओपी के पालन की जांच की गई।
बैरागढ़ एरिया में नियमों का उल्लघंन करने पर 45 हजार रुपये से अधिक की राशि का जुर्माना भी वसूला गया।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर इसका पालन अनिवार्य किया है।
