महंगाई व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

महंगाई व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

देश में बेतहाशा पेट्रोल-डीजल की मूल्यव्रद्धि को लेकर जिला युवक कांग्रेस ने शनिवार को जिले के ग्राम फूलमाल में सहकारी संस्था सोसायटी समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।
इस दैरान युवा कार्यकताओं ने देश मे बढती हुई महंगाई, बिजली कटौती एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू वर्मा ने जिले में बिजली कटौती, भारी भरकम बिल के विरोध में बिजली विभाग ग्राम रातड़ में संबधित कर्मचारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
श्री वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवक कांग्रेस द्धारा जिलेभर के अंचलो मे पेट्रोल-डीजल की मुल्यव्रद्धि एवं केंद्र सरकार की नितियो के विरोध मे साप्ताहिक विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस अवसर पर फुलमाल सरपंच गवरसिंह भाई, अकलवा सरपंच भुवानसिंह, रातड़ सरपंच विशु भाई, आईटी सेल मीडिया प्रभारी सुनिल भयड़िया, कांग्रेसी नेता सुरेश चैहान, थावरिया भाई, विदेश पटेल, रावजी बामनिया, महेश चैहान, संदीप पटेल, कमलेश गवरिया, रिकेश भुवान, गिलु बामनिया आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version