पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने महिला से छीना आभूषण, पुलिस बनी रही तमाशाई | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​

पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने महिला से छीना आभूषण, पुलिस बनी रही तमाशाई | New India Timesमैनपुरी के थाना कोतवाली के आगरा गेट चौकी क्षेत्र से महज 50 मीटर की दूरी पर वाइक सवार लुटेरों ने महिला के आभूषण छीने, जिस पर महिला सड़क पर गिरी काफी देर तक चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पुलिस उसकी मदद के लिए नहीं पहुंची। बेखौफ अपराधी महिला के आभूषण छीन कर फरार हो गए और महिला वही जमीन पर पड़ी रही। जब आस-पास के लोगों ने महिला की आवाज सुनी तो मदद के लिए दौडे और महिला को उठाया। महिला के हाथ और कान में काफी चोट आई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के आधा घंटे तक चौकी से कोई भी सिपाही या दरोगा नहीं पहुंचा जबकि चौकी पर एक कोबरा और साथ ही एक साई कौशल कुमार चौकी मैं बैठे रहे। चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दे कर पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version