संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर, बेला की बाबड़ी के आगे मुद्गल ढाबे के पास बुधवार की सुबह स्वराज माजदा ट्रक क्रमांक एमपी 07 जीए 5333 लेकर नया गांव से गिट्टी भरने कल्ला उर्फ़ कल्याण कुशवाह जा रहा था तभी घाटीगांव की ओर से आ रहा ट्रक आरजे 11 जीए 9365 के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलते हुये कल्ला के स्वराज में टक्कर मार दी जिससे अंदर बैठे कल्ला व पप्पू प्रजापति की मौत हो गई। गिरवाई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मरने वाले दोनों युवक पाटनरी में काम करते थे।
