शिवसेना की बुरहानपुर इकाई ने मनाया पार्टी का 54 वां स्थापना दिवस | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवसेना की बुरहानपुर इकाई ने मनाया पार्टी का 54 वां स्थापना दिवस | New India Times

शिवसेना की बुरहानपुर इकाई द्वारा इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के मुख्यातिथ्य में शिवसेना पार्टी का 54 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक बनाया गया।

जानकारी देते हुए शिवसेना के इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा बुरहानपुर में बताया कि सर्वप्रथम माँ भवानी, छत्रपति शिवाजी महाराज स्वामी विवेकानंद, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित बालासाहेब ठाकरे के चित्रों पर पुष्पमाला पहनाकर सादगी के साथ शहीद वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि पुष्पांजलि आदरांजली अर्पित की गई।

शिवसेना की बुरहानपुर इकाई ने मनाया पार्टी का 54 वां स्थापना दिवस | New India Times

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना की इंदौर इकाई के प्रमुख पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि लद्दाख में चीनी सेना ने छल कपट करते हुए जो कायराना हरकत की उसका बदला हर स्तर पर लेने के लिए हर देश भक्त नागरिक को सजग होना होगा। केवल बहिष्कार बहिष्कार चिल्लाने से कोई अंतर नहीं आयेगा।
आज देश में 95% इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से चीन का कब्जा है जिसे हटाने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को खुलकर मैदान में आना होगा। जब तक चीनी वस्तुओं का आयात बंद नहीं होता तब तक सब बातें बेमानी हैं। आज 10 में से 9 लोगों की जेब में जो मोबाइल है वह चाईना का है, क्या वह फेंक देगा, नहीं… इसलिए कि देशी कोई कंपनी नहीं है जो अपने दम पर विशुद्ध स्वदेशी मोबाइल निर्माण करती हो। इसी तरह टीवी, फ्रिज, रेफ्रिजरेटर, अनेकों इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर चीन उत्पादन का ठप्पा लगा है। इस ठप्पे को बदने का काम सरकार का है और बदलवाने का काम हम सभी शिवसैनिकों का है। आज हम सब शपथ लें कि जब तक सरकार को मजबूर नहीं कर दें तब तक चैन से नहीं बैठेंगे और ना ही बैठने देंगे यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अशोक कोली तहसील प्रमुख देवीदास भवरे, नगर प्रमुख राजेश जांगीड़, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल राठोर, जिला संपर्क प्रमुख मनोज कानूगो, युवासेना जिला उपाध्यक्ष नीलेश राजपूत, शिवसैनिक युवा सैनिक किशोर राठौर, अतीराज ठाकुर, प्रवीण कुशवाह, अमर, विरेन्द्र, आशीष चंचलानी, शुभाशीष वशिष्ठ सहित पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कर वीर शहिदों को श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version