सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिले के खीरों कस्बा के पुराना खीरों में स्थित सर्वधर्म का प्रतीक दाता हजरत फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर 3 मई बुधवार को सुबह से मजार परिसर में जायरीनों का जियारत के लिए आना जाना शुरू हो गया था।
फतेह शहीद शाह रहमतुल्ला अलेह के मजार पर एक के बाद एक मन्नतों की चादरें पेश कीईगईं, इसके बाद फातिहा खानी हुई और बड़ी मात्रा में प्रसाद वितरण हुआ। बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर सभी धर्म के लोग जियारत के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।

Love you
Sab ki muradein poori karo Ya Baba fatah shaheed