ग्वालियर में परिजनों से बिछड़ा तीन वर्ष का मासूम बच्चा, डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलवाया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में परिजनों से बिछड़ा तीन वर्ष का मासूम बच्चा, डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलवाया | New India Times

 17 जून 2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर थाना बहोड़ापुर के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर अशोका ढाबा के पास एक तीन साल का बच्चा मिला है जो अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला कंट्रोल रूम ग्वालियर एवं थाना बहोड़ापुर को सूचित करते हुये डायल-100 एफ.आर.व्ही को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार 03 वर्षीय बालक शिवम पिता रामजी लाल प्रजापति निवासी कृष्णानगर कॉलोनी अपने घर के बाहर खेल रहा था जो रास्ता भटक कर घर से दूर ट्रांसपोर्ट नगर अशोका ढाबा के पास चला गया जिसकी सूचना पर डायल 100 एफ.आर.व्ही स्टाफ आरक्षक 171  भूपेन्द्र कुमार, आरक्षक 1486 ऋषि रावत तथा पायलेट सतीश जादौन द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर एफ़आरवी से आस पास के क्षेत्र में परिजनों की तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर सत्यापन उपरांत बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। डायल 100 स्टाफ की तत्परता से मासूम बालक शिवम अपने परिजनों के पास पहुँच पाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version