संदीप शुक्ला, इटारसी (मप्र ), NIT;
जीआरपी ने ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के दो फरार सदस्यों को गिरफ्तार कर लाखों का माल व नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने चांदी के आभूषण, नगदी व मोबाइल जप्त किए हैं। जिसकक कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है। आरोपियों ने 18 वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना जीतू उर्फ़ झाड़ी भी शामिल है।
7 मार्च को समता एक्सप्रेस में सफर कर रही सीआरपीएफ जवान की पत्नी गुनेश्वरी देवी के साथ हुई लूट में शामिल सभी 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यात्री महिला को चलती ट्रेन में लूटपाट कर ट्रेन से फेंक दिया था जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से अपना एक पैर गंवा चुकी है। इस संबंध में DSP रेल अनिल सोनकर ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों को इटारसी के बेस किचन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
