ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही से दतला वादी का सड़क निर्माण कार्य रुकने से नागरिक परेशान | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही से दतला वादी का सड़क निर्माण कार्य रुकने से नागरिक परेशान | New India Times

जुन्नारदेव नगर पालिका क्षेत्र से लगी हुई ग्राम पंचायत दातलावादी का मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य 6 महीने पहले शुरू हुआ था जो ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही से बंद पड़ा है। सड़क निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। वहीं सड़क के किनारे थोड़ी सी बरसात में तलैया का रूप धारण कर लिया है। जिसके कारण लोगों के घरों में बरसात का गंदा पानी समा रहा है। वहीं वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्या को देखते हुए पंचायत के निसार खान ने क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके को पत्र प्रेषित कर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग रखी है। विधायक महोदय द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया कि तत्काल सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए।

ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत दातला वादी की मुख्य सड़क जो कि जुन्नारदेव शहर को जोड़ती है जिसका निर्माण कार्य लगभग तीन माह से रुका हुआ है। आधा अधूरे पड़े हुऐ इस सड़क से आने जाने में राहगीरों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से उड़ती धूलमिट्टी से भी सड़क किनारे रहने वालों को भी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version