यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) सैंपऊ विजय कुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में बदमाशों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कंचनपुर पुलिस को एक आरोपी को 01 अवैध देशी कट्टा 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुल्जिम लवकेश उर्फ लोकेश पुत्र होरीलाल जाति जाटव निवासी नगला दूल्हे खां थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को लहकपुर मोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना कंचनपुर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ कराई जा रही है।
