जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT
कृषि उपज मंडी में तवा हम्माल संघ और भारतीय मजदुर संघ के तत्वाधान में भव्य रूप से मजदुर दिवस मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरणलता किरकट्टा एवं खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष सुदीप पटेल रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरणलता ने मजदूर दिवस पर बल श्रम पर मजदूरों को जानकारी दीवएवं उन्होंने हरदा में बढ़ चढ़कर बालश्रम को रोकने का प्रयास हरदा में किया एवं श्रीमती किरणलता ने कहा कि मजदूर हित के लिए पुलिस विभाग साथ खड़ा है। खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष सुदीप पटेल ने कहा कि मजदूरों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाता है और निरंतर इस कार्य को वह जनप्रतिनिधि के रूप मे करते रहेंगे।पटेल ने कहा कि मजदूर के लिए सदैव तत्पर है।
अधिवक्ता शांति कुमार जैसानी ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को कहा कि अब मजदूर के बच्चे मजदुर नही बनेगे,अब मजदूर के बेटे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अधिकारी बनेगे। जैसानी ने कहा कि अब देश मजदूरों के भरोसे ही है और आगामी भविष्य मजदूरों का ही रहेगा।भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अनिल वैध ने कहा कि अंतरास्ट्रीय मजदूर पर सभी संघ के पद्याधिकारी का साफ पहनकर सम्मान किया जिसमें शिक्षा संघ,दैनिक वेतन भोगी,राज्य कर्मचारी संघ,तवा हम्माल संघ,विधुत मंडल कर्मचारी संघ, सहित अनेक संगठन का सम्मान किया गया।इस आयोजन पर भारतीय मजदूर संघ के जितेंद्र सोनी ने कहा कि मजदूर के लिए सदैव कार्य करने वाला संघ ही मजदूर संघ है और मजदूर के सभी सभी सगठनों का आपस में परिचय कराया जिससे एक दूसरे की मदद हो सके। संघ के अतुल शुक्ला, सुनील गोळ्या, बजरंग दादा, राममूरत सिंह, वीरेंद्र गुहार, रफीक खान, प्रदीप रिछारिया, सहित अनेक उपस्थित रहे।
