अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

NSUI के प्रदेश प्रवक्ता एवं माखनलाल विश्वविद्यालय प्रभारी ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं पर ज़बरदस्ती फीस का दवाब डालने वाले आदेश का विरोध किया है।
तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से कुलपति महोदय को प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की ‘रूम रेंट माफ करने वाली’ घोषणा याद दिलाते हुए कहा है कि जब देश और प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद फीस माफ करने की घोषणा कर चुके हैं ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन का आदेश क्या न्यायसंगत है?

तिवारी ने कहा कि देश में हुए अचानक लॉकडाउन के कारण कई छात्राएं होस्टल में फँस गई थी उन बेचारियों से खाने का पैसा लेना गलत है। इस महामारी में भी विश्वविद्यालय छात्राओं से पैसे वसूलने में लगा है जो विश्वविद्यालय का असली चेहरा उजागर करता है और हम इसकी घोर भर्त्सना करते हैं।
तिवारी ने कुलपति महोदय को चेताते हुए कहा है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो इसके विरोध में NSUI कोर्ट की शरण में जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और स्वयं कुलपति महोदय की होगी।
