यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी राजेन्द्र डागुर आरपीएस के निकट सुपरविजन में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि जिले में चलाए जा रहे ‘दस्यु मुक्त डांग, दस्यु मुक्त बीहड़’ अभियान के अन्तर्गत योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी मय जाब्ता एवं डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम धौलपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुख्यात ईनामी डकैत केशव गुर्जर को हथियार व राशन सामग्री सप्लाई करने वाले उसके 4 साथियों रामवकील उर्फ वकील पुत्र ओछाराम जाति गुर्जर निवासी बरीपुरा थाना बसईडांग हाल शिवनगर कॉलोनी धौलपुर, कमलसिंह पुत्र लोचन सिंह जाति ठाकुर निवासी सेवर थाना सदर बाडी जिला धौलपुर, भैरोंसिंह पुत्र बाबूलाल जाति मीणा निवासी उमरेह थाना सदर व रामलखन पुत्र ठकुरी जाति गुर्जर निवासी झोर थाना बसईडांग जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध थाना सदर बाडी पर आर्म्स एक्ट एवं 11 आरडीए एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानों से डकैत केशव गुर्जर के ठिकानों व अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।
