संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के दिशा निर्देशन में मानवसेवा के 74 वें दिन गोले का मंदिर रोड़ एवं घोसीपुरा पर समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा एवं टीम ने जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं मास्क वितरण किया।

मानवसेवा के 74 वें दिन गोले का मंदिर रोड़ एवं घोसीपुरा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं मास्क वितरण में सत्येन्द्र शर्मा के साथ संगठन महामंत्री अभिषेक सिंघल, वार्ड अध्यक्ष आशीष राणा, जिला सचिव मनोज शर्मा मोनू, जिला सचिव रजत शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गौरव सिंघल, जिला सचिव राहुल पटेल, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, महामंत्री गौरव शर्मा,जिला महामंत्री देवेश जैन, शिव कुमार सेन, जेनिस गर्ग आदि ने सहयोग किया।
