सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एसडीएम व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कराया फीवर क्लीनिक का शुभारंभ | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एसडीएम व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कराया फीवर क्लीनिक का शुभारंभ | New India Times

कोरोना वैश्विक महामारी के कारण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इससे बचाव के नये नये तरीको से प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसा ही देवरी के एसडीएम आर.के. पटेल द्वारा लगातार कोरोनो से बचाव के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एसडीएम व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कराया फीवर क्लीनिक का शुभारंभ | New India Times

शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी देवरी आरके पटेल द्वारा स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ देवरी अस्पताल, गौरझामर अस्पताल व केसली अस्पताल में शुभारंभ करते हुये फीवर क्लीनिक खुलवायी गई है। फीवर क्लीनिक में मरीजों को होने वाली बीमारियों में सर्दी, खांसी, बुखार वाले मरीजों के लिये अलग से व्यवस्था की गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एसडीएम व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कराया फीवर क्लीनिक का शुभारंभ | New India Times

फीवर क्लीनिक अस्पताल के बाहर बनाया गया है जहां मरीजों को बाहर वैठने की व्यवस्था व अन्दर बाहर होने की भी व्यवस्था अलग अलग की गई है। पूरे फीवर क्लीनिक की व्यवस्था का एसडीएम देवरी आरके पटेल व तहसीलदार कुलदीप पारासर द्वारा जायजा लेकर मरीजों को सुविधा के साथ व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान डॉ एम के जैन, डॉ शोभाराम यादव, डॉ सत्यम सोनी व स्वास्थ विभाग अमला उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version