पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज हुई मामूली बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। नगर निगम नालों की सफाई पर लाखों रूपये खर्च करती है लेकिन उसके बावजूद नालों की सफाई नहीं हो पाती है। मामूली बारिश से भरे हुये नाले भ्रष्टाचार की तरफ़ इशारा कर रहे हैं।

पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, पूरा शहर हुआ जलमग्न | New India Times

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना वार्ड क्रमांक 16, 17 में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण आज मामूली बारिश से मोहल्लों एवं सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहां के रहवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस तरफ़ ध्यान नहीं देते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version