अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
पिछले 9 महीनों से इंदौर के रफीक खान अपने 5 साथियों की टीम के साथ 11 फुट ऊंचा और 25 फुट लंबा नंदी बना रहे हैं। शीघ्र ही बन कर तैयार होने वाला भगवान भोलेनाथ का यह नंदी उज्जैन में भगवान महाकाल के निकलने में काम आयेगा। आशा है कि 11 क्विंटल लोहे से बन रहा यह नंदी जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद उज्जैन में सावन-भादौ में निकलने वाली सवारी में यह भी शामिल होगा। महाकाल मंदिर की समिति और भक्त मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं। नंदी की पीठ पर शंकर-पार्वती की मूर्तियां विराजमान होंगी। रफीक खान, पप्पू भाई की ये पांच लोगों की टीम पहले भी महाकाल के लिए रथ का निर्माण कर चुके हैं।
