संदीप शुक्ला/बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कुआं एक दिन में खोदा नहीं जा सकता, इसी प्रकार जीवन भी कुछ पल में नहीं बदल सकता। सामान्य दिनचर्या आने में वक्त लगेगा। कोई भूखा ना सोए संकल्प निरंतर जारी रखते हुए निर्जला एकादशी ग्यारस के अवसर पर दोपहर में विक्की फैक्ट्री तिराहा के आगे वृद्ध माताजी एवं कुछ श्रमिक परिवारों को एवं संध्याकालीन तुलसी विहार क्षेत्र में श्रमिक परिवारों को मटके एवं सूखा राशन सामग्री वितरित कर श्रमदान किया गया।

श्रीमती राखी भोला, महेंद्र भोला जी एवं श्री शिव नारायण गुप्ता जी के विशेष सहयोग के लिए संस्था ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।
श्रमदान करने वालों में प्रमुख रूप से शिल्पा डोगरा, वासुदेव मिश्रा, बरखा श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, नीलम कुशवाह, प्रियंका झा शामिल हैं।
सम्मानीय जनों का सहयोग एवं समर्थन एवं गौरवशाली सामाजिक संस्था परिवार की ओर से निर्जला एकादशी ग्यारस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
