थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकानदार पर अड़ी डालकर हफ्ता वसूल करने वाले फरार फर्जी पत्रकार को किया गिरफ्तार, एक साथी की तलाश जारी | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकानदार पर अड़ी डालकर हफ्ता वसूल करने वाले फरार फर्जी पत्रकार को किया गिरफ्तार, एक साथी की तलाश जारी | New India Times

विगत दिनों थाना अशोकागार्डन क्षेत्र में दुकानदार पर 2 लोगों द्वारा अड़ीबाजी डालकर रुपये लेने की शिकायत पर थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 69/2020 धारा 384, 506, 34 भादवि कायम कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आज दिनांक 03 जून 2020 को फरार आरोपी कफील अहमद पिता शकील अहमद उम्र 44 साल निवासी हिन्द कॉन्वेंट स्कूल के पास ऐशबाग को अशोका गार्डन क्षेत्र से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य आरोपी सलीमुल्लाह फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उक्त दोनों ही आरोपियों ने एक किराना दुकानदार से ₹15000 की अड़ी बाजी की थी दोनों आरोपी खुद को क्राइम मीडिया न्यूज़ वेब पोर्टल का पत्रकार बताते थे। जनसंपर्क संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों पत्रकार अधिमान्य पत्रकार नहीं हैं। क्राइम ब्रांच विवेचना कर इनके अन्य साथियों की जानकारी खंगाल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version