थाना श्यामलाहिल्स पुलिस ने दुष्कर्मियों को 45 घण्टे में किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना श्यामलाहिल्स पुलिस ने दुष्कर्मियों को 45 घण्टे में किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक उत्तर शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 मनु व्यास, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग श्रीमति बिट्टू शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना श्यामलाहिल्स के अप क्र 152/2020 धारा 376, 376(2)(n) भादवि में थाना प्रभारी उनि बी पी सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस सुत्रों से एकत्र जानकारी अनुसार आरोपियों के निवास स्थानो पर लगातार दविश देने हेतु त्वरित एक टीम गठित कर आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाई। उनि वीरेन्द्र सिंह कुशवाह के नेत्रत्व मे गठित टीम द्वारा मुखविर सूचना फरियादिया द्वारा बताये हुलिये एवं नाम के आधार पर प्रकरण के दोनो आरोपियो को पकडने में सफलाता प्राप्त की गई  नाम पता पुछने पर अपना – अपना नाम 1.मोहसीनपिता मुईन उम्र 34 साल नि. पीरगेट चौकी इमामवाडा भोपाल 2.साजिद पिता मोह. मसरूर उम्र 33 साल नि. बी-126 सेड अशोका गार्डन भोपाल का बताये, जिसे अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध मे हिकमत अमली से पूछताछ कि गयी जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर केन्द्रीय जेल भोपाल दाखिल किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version