धौलपुर जिले भर में आज कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस ने बड़े पैमाने पर 138 कार्यवाही करते हुए 25,500 रुपये वसूला जुर्माना | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले भर में आज कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस ने बड़े पैमाने पर 138 कार्यवाही करते हुए 25,500 रुपये वसूला जुर्माना | New India Times

कोरोना महामारी कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन कर अपना और दूसरे लोगों का जीवन खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ धौलपुर पुलिस ने लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है धौलपुर पुलिस ने आज दिनांक 01.06.2020 को जिले भर में COVID-19 महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान कर जुर्माना वसूल किया। आज जिले भर में सार्वजनिक या कार्यालय स्थल पर फेस मास्क या फेसकवर(जिससे नाक व मुंह समुचित रुप से ढका) हो न पहनने पर 65 व्यक्तियों का चालान कर 13,000 रुपये जुर्माना वसूला गया, दुकानदारों द्वारा ऐसे व्यक्ति को सामान विक्रय करने पर जिसने फेस मास्क या फेसकवर नहीं किया हो तो सम्बंधित दुकानदारों के विरुद्ध कुल 12 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 6,000 रुपये वसूल की गई है, इसी तरह 3 व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना राशि 300 रुपये वसूल किये गये है, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने पर 01 1 कार्यवाही करते हुए 500 रुपये जुर्माना और सार्वजनिक स्थान पर सामाजिक दूरी (दूसरे व्यक्ति से न्यूनतम 6 फीट) नहीं बनाये रखने पर जिले भर में 57 कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि 5700 वसूल की गई है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस का विशेष अभियान जारी रहेगा।

By nit

Exit mobile version