साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भारत सेवा न्यास अपने प्रकल्प मेरा भारत मेरी सेवा के तहत लॉक डाउन के पहले दिन से ही लोगों की सेवा कर रहा है। खाद्य सामग्री वितरित करने के साथ ही लोगों को जन जागरूक कर रहा है कि इस महामारी से किस प्रकार बचाव किया जाए यह भी जन जागरूकता अभियान के माध्यम से बता रहा है। इसी के तहत शनिवार को भारत सेवा न्यास अपने कार्यालय पर पात्र गरीब असहाय निर्धन लोगों को बुलाकर कर खाद्यान्न सामग्री जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, मिर्च मसाले आदि वितरित की।

इस अभियान में भारत सेवा न्यास के संरक्षक लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैन पंडित गजेंद्र शर्मा, इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह पटेल, प्रदेश संयोजक महिला डॉ अनिता चौधरी कांति लोधी, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत, पंकज अग्रवाल, प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सिदार्थ बंसल, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, अनुराग पाण्डे, महामंत्री संजीव चौधरी, जेपी सिंह एडवोकेट, राजीव सिंह तोमर, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, महानगर सयोजक संजय अग्रवाल, यदुराज पांडव, पुनीत सिंह, हरिंदर परिहार, गजेंद्र सिंह, रविन्द्र मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा।
