भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने गेंहू उपार्जन केंद्रों पर भ्रष्टाचार को लेकर सौंपा ज्ञापन, सत्तापक्ष के लोग भी भ्रष्टाचार को लेकर कर रहे हैं शिकायत | New India Times

राकेश यादव/परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने गेंहू उपार्जन केंद्रों पर भ्रष्टाचार को लेकर सौंपा ज्ञापन, सत्तापक्ष के लोग भी भ्रष्टाचार को लेकर कर रहे हैं शिकायत | New India Times

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री इंजीनियर शालीन सिंह लोधी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ देवरी एसडीएम को गेंहू उपार्जन केंद्रों पर भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अपनी फसल का उचित दाम दिलाए जाने के उद्देश को लेकर समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र के माध्यम से किसानों की उपज खरीद की जा रही है। जिसमें किसानों द्वारा केंद्र पर लाई जा रही अपनी गेंहू की उपज की खरीद के दौरान तोल में केंद्र प्रभारी द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है एवं सैंपलिंग के रूप में 50 किलो की तोल पर आधा किलो 1 किलो गेहूं अतिरिक्त लिया जा रहा है वहीं तुलाई के नाम पर हम्माली ₹15 प्रति क्वांटल अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है जिसकी ना तो कोई रसीद दी जा रही है और ना ही रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है एवं शिकायत में लिखा गया है पैसा शासन द्वारा समितियों को पहले ही दे दिया गया उसके बावजूद किसानों के साथ लूट घसोट कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा अनिमित्ताय और भ्रष्टाचार बेलढाना समिति के गेहूं उपार्जन केंद्र पर की जा रही है जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने की मनसा से चालू की गईं इन योजनाओं पर सहकारी समितियों के प्रबंधक किस प्रकार से पलीता लगा रहे हैं एवं किसान हितेषी योजनाओं को किस प्रकार भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा रहे हैं इस का जीता जागता उधारण देवरी क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति बेलढाना द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र पर देखने को मिल रहा है। ज्ञापन देते समय विक्की लारिया, आनंद दीक्षित, शुभम विश्वकर्मा, नीलेश रैकवार, लकी लोधी, चेतराम लोधी, आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version