यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सेवादल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की और गांव करीमपुर में छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट के पैकेट और मास्कों का वितरण किया।
इस मौके पर सेवा दल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि पंडित नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता था। इस मौके पर धौलपुर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता, औद्योगिक क्रांति के जनक, वैज्ञानिक सोच के प्रणेता के बे सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं के निर्माता सामाजिक न्याय व समानता के पुरोधा थे।
इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, सोमदत्त शर्मा, दाऊदयाल त्यागी, राकेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, दुर्गेश श्रीवास्तव, अजहरुद्दीन खान, रामेंद्र मीणा, अनिल अरेला, रेखा देवी व कांग्रेस सेवा दल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
