पत्रकार कल्याण परिषद की ब्लाक ईकाई घोषित, पत्रकार प्रदीप पांडेय बने देवरी के अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पत्रकार कल्याण परिषद की ब्लाक ईकाई घोषित, पत्रकार प्रदीप पांडेय बने देवरी के अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई | New India Times

पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी व प्रदेश अध्यक्ष शिव भारद्वाज की सहमति एवं प्रदेश महासचिव राजेश जैन की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष संतोष झा द्वारा ब्लाक स्तर पर परिषद की ईकाईयों का गठन किया गया। जिसमें देवरी के अध्यक्ष के तौर पर पत्रकार प्रदीप पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदीप पाण्डेय को प्रदत्त इस नव जिम्मेदारी पर साथी पत्रकारो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष पाण्डेय ने सभी पत्रकार साथियों का आभार मानते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद प्रेषित किया है। प्रदीप पाण्डेय ने प्रत्येक पत्रकार साथी के हितो के लिए सतत संघर्ष करने व कलम के साथ न्याय करने का वचन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version