रक्तदान महादान सेवा समिति धार रतलाम के द्वारा ग्राम तीसगांव में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

रक्तदान महादान सेवा समिति धार रतलाम के द्वारा ग्राम तीसगांव में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

वैश्विक महामारी करोना के समय में रक्त वीरों द्वारा धार जिला अस्पताल में हो रही थैलेसीमिया व गर्भवती महिलाओं के रक्त की कमी की पूर्ति करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन रक्तदान सेवा समिति धार रतलाम द्वारा किया गया जिसमें ग्राम तीसगांव व आसपास के सभी क्षेत्रों के कुल 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और सभी युवाओं को एक संदेश दिया कि जब भी जहां पर भी आवश्यकता हो रक्तदान करें और रक्तदान संबंधी संस्थाओं से जुड़ें।

रक्तदान महादान सेवा समिति धार रतलाम के द्वारा ग्राम तीसगांव में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों व समिति के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा तथा धार जिला चिकित्सालय के डॉ अनिल वर्मा सिविल सर्जन उपस्थित रहे तथा ग्राम चिकित्सालय तीसगांव के डाक्टर अनिता डहाना ( बीम.एम.ओ ), डॉ.बी.एस.लोधी जी तथा स्टाफ़ का पूर्ण सहयोग रहा ओर इसी कड़ी में यह शिविर धार जिले का कॅरोना काल का पहला शिविर रहा इस शिविर में सोशल डिस्टेंस व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version