मुख्यमत्री शिवराज सिंह का प्रदेश की ग्राम पंचायत के संरपंचों को आदेश, सरपंच अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने गांव को कोरोना से बचाएं | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमत्री शिवराज सिंह का प्रदेश की ग्राम पंचायत के संरपंचों को आदेश, सरपंच अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने गांव को कोरोना से बचाएं | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी सरपंचों से सोशल मीडिया पर पोस्टर के माध्यम से एवं हर ग्राम पंचायत को सूचना दी गई है कि गांव को कोरोना से सुरक्षित रखना ग्राम पंचायत के सरपंच की जिम्मेदारी है। वह अपने गांव और ग्रामीण वासियों को पूर्णत सुरक्षित रखें इसके लिए सरपंच कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए सभी उपायों एवं सावधानियों का स्वयं भी पालन करें एवं अपने ग्रामीण वासियों से भी इसका पालन करवाएं इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें 14 दिन के लिए क़वारन्टीन में रखा जाए। किसी भी प्रकार से बाहर से आए व्यक्तियों एवं मजदूरों के साथ भेदभाव ना किया जाए। सभी ग्राम वासियों को सरपंच मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। एक दूसरे के बीच कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखने की समझाईश दें, नियमित अंतराल पर साबुन एवं पानी से हाथ धोने की समझाइश देवे एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की भी समस्त ग्राम वासियों को समझाइश दें एवं सरपंच इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गांव में कहीं भी कोई भी सामाजिक कार्यक्रम या मीटिंग जैसे कार्य ना हों, ऐसा कोई भी इसके अलावा कार्य ना हो जिसमें भीड़ लगी हो, ग्राम सुरक्षा समिति को हर सुविधा मुहैया करवाई जाए एवं ग्राम से बाहर जाने वाले लोगों को बताएं कि अतिआवश्यक होने पर ही गांव से बाहर जाए एवं पुनः लौटने पर सावधानी के साथ घर में प्रवेश करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version