मनियां पुलिस ने डकैत गब्बर, धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य अन्तर्राज्यीय इनामी बदमाश दिलीप गुर्जर को मय हथियार किया गिरफ्तार, हत्या सहित कई मामलों में था वांटेड | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मनियां पुलिस ने डकैत गब्बर, धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य अन्तर्राज्यीय इनामी बदमाश दिलीप गुर्जर को मय हथियार किया गिरफ्तार, हत्या सहित कई मामलों में था वांटेड | New India Times

धौलपुर जिला की थाना मनियां पुलिस ने डकैत गब्बर, धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य अन्तर्राज्यीय इनामी बदमाश दिलीप गुर्जर को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह हत्या सहित कई संगीन मामलों में वांछित था।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत मनियां वासुदेव सिंह के निकट सुपरविजन में जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मनियां पुलिस को एक 10,000 रुपये के ईनामी बदमाश दिलीप गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि जिले को दस्यु व बदमाशों से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत परमजीत सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मनियां के नेतृत्व में हैड कानि सन्तोष कुमार की सूचना पर पुलिस टीम थाना मनियां ने कार्यवाही करते हुए 10000 रुपये के अन्तर्राज्जीय ईनामी बदमाश दिलीप पुत्र विजय सिंह जाति गुर्जर निवासी चैनपुरा थाना गढी बाजना जिला भरतपुर हाल देव का पुरा मोरोली थाना कोतवाली जिला धौलपुर को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के सकतपुरा से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा ईनामी बदमाश दिलीप गुर्जर, धर्मेंद्र उर्फ लुक्का व गब्बर गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसके विरूद्ध जिला मुरैना मध्यप्रदेश व राजस्थान के आधा दर्जन से अधिक मामले हत्या, अपहरण व लूटपाट के दर्ज है। बदमाश दिलीप पर जिला पुलिस धौलपुर एवं मुरैना मध्यप्रदेश की तरफ से 5000-5000 रुपये कुल 10,000 रुपये का इनाम घोषित है। उक्त बदमाश से गैंग के अन्य सदस्यों एवं उनके द्वारा की गई वारदातों के सम्बन्ध में भी गहनता से अनुसंधान व पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version