संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने को लेकर आज झांसी रोड़ थाना पहुंच कर एडीशन एसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर, सीएसपी मुनीश राजोरिया, आत्माराम शर्मा को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देकर मांग की गई है कि यदि 24 घन्टे के अंदर पोस्टर लगाने वालों पर कठोर कार्यवाही नहीं कि गई तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की छवि धूमिल करने का कांग्रेस के कुछ तथाकथित लोग प्रयास कर रहे हैं जिसमें वह कामयाब नहीं होंगे।

ज्ञापन देने वालो में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, किशन मुदगल, सत्येन्द्र शर्मा, गुड्डू वारसी, मोहित जाट, नवीन परांडे, बाल खांडे, पुरुषोत्तम भार्गव, श्याम सिंह चौहान, प्रमोद पांडे, राम सुंदर रामू, गौरव भोंसले, दीपक शर्मा, सनी सिकरवार, अमर कुटे, गोविंद तिवारी, बिरजू शिवहरे, राजू सेंगर आदि शामिल थे।
