तीन महीने की स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर आसरा सोसायटी ने दिया ज्ञापन | New India Times

अरशद आब्दी/इरशाद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT:

तीन महीने की स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर आसरा सोसायटी ने दिया ज्ञापन | New India Times

आसरा सोसायटी ने तीन महीने की स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर सांसद अनुराग शर्मा जी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन व पूर्व सांसद चंद्रपाल जी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है।

तीन महीने की स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर आसरा सोसायटी ने दिया ज्ञापन | New India Times

देखने की बात ये है कि बच्चे स्कूल गए नहीं और अगर इस बात को मांन भी लिया जाए कि ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई है तो इस भयानक कॅरोना महामारी में इंसान अपने अपने घरों में वर्तमान सरकार के आदेशों का पालन कर रहे थे, न ही कोई काम पर जा रहा था और न ही किसी की कोई दुकान या बिजनीस चल रहा था, अब आज की परिस्थिति में अभिभावक कहाँ से स्कूल वालों को फ़ीस के नाम पर मोटी रकम कहाँ से लेकर आएं। यही वजह क्राइम की वजह बनती है जब किसी के बच्चे के भविष्य पर बात आती है तब वो अपनी फिक्र न करते हुए चोरी, लूट, हत्या जैसे अपराधों में लिप्त हो जाता है।

ज्ञापन देते समय आसरा ग्रुप के साथ कुछ अभिभावक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूजा शर्मा आसरा एनजीओ अध्यक्ष, मोनिका गुर्जर, रक्षा खरे राय, प्रियंका गुप्ता, शाहिद मंसूरी, पत्रकार मनीष साहू, नंदकिशोर राय, जितेंद्र सोनी, राकेश कुशवाह, राशिद खान, मनोज सोनी, हरिशंकर कुशवाहा, अवधेश सोनी, बंटी शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version