दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत दो युवतियां घायल | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत दो युवतियां घायल | New India Timesछपारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पप्पू चंद्रवंशी का पुत्र अपने भाई की सालियों को लेकर उनके गांव छोड़ने जा रहा था तभी सादक सिवनी के करीब आपस में दो बाइक टकरा गई जिससे युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और वही दो युतियां बुरी तरह घायल हो गई जिन्हें जिला चिकित्सालय इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है।

  • पुत्र को मृत्य देख पिता हुआ बदहवास

इस हादसे में मौत हुई पुत्र की लाश को देख पिता पप्पू चंद्रवंशी बेहोश हो गए जिन्हें छपारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

छपारा अस्पताल में हमेशा अवस्थाएं रहती हैं, यहां घायलों को एंबुलेंस व 100 डायल से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाने के लिए कोई वार्ड वाय मौजूद नहीं रहता है। अक्सर यह घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र के आला अधिकारियों को इस ओर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए कि आखिर क्यों नहीं समय पर बार्ड वाय उपलब्ध होते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version