ब्रज के उभरते हुए फिल्म निर्देशक शेखर तोमर को किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज के उभरते हुए फिल्म निर्देशक शेखर तोमर को किया गया सम्मानित | New India Times

मथुरा ब्रज के शेखर तोमर ने मुंबई की फिल्मी दुनिया में प्रवेश कर एक वेब सीरीज बनाकर अपने जिले मथुरा और परिवार का भी नाम रोशन किया है। कल 22 मई को उनकी वेब सीरीज इश्क कपल्स रिलीज हुई है। इस फिल्म में लव और कॉमेडी का संपूर्ण समावेश है। इस वेब सीरीज को आज तक इंटरनेट पर 10 में से 8 रेटिंग मिल चुकी है। इसी से उत्साहित होकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम फिल्म निर्देशक शेखर तोमर के घर प्रताप नगर महोली रोड मथुरा पर पहुंची। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा फिल्म निर्देशक शेखर तोमर को दुपट्टा और फूल मालाएं पहनाते हुए भगवान कृष्ण जी की तस्वीर भेंट करते हुए मिष्ठान खिलाकर जोशीला स्वागत किया गया।

ब्रज के उभरते हुए फिल्म निर्देशक शेखर तोमर को किया गया सम्मानित | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि बृज से बहुत छोटी उम्र में हमारे युवा शेखर तोमर के द्वारा मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है यह ब्रज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवा निर्देशक और उनके पिता राजकुमार तोमर माता श्रीमती मंजू तोमर के साथ परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए निर्देशक के उज्जवल भविष्य की कामना की। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 की नगर पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे मथुरा के कलाकारों को भी अब फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्देशक शेखर तोमर के द्वारा मौका दिया जाएगा, यह मथुरा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवा निदेशक शेखर तोमर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, हेमंत अग्रवाल, सत्यदेव शर्मा, प्रदीप शर्मा, शिव कुमार तोमर, श्रीमती कमलेश तोमर, तरुण सिंह, योगेश फौजदार, श्रीमती अंबिका तोमर, नकुल राजावत, नरेंद्र सिंह आदि लोग मुख्य रुप से उपास्थि रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version