क्षेत्रीय विधायक ने कलेक्टर बुरहानपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा कर कंटेंटमेंट क्षेत्र को छोड़कर छूट देने का किया आग्रह | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय विधायक ने कलेक्टर बुरहानपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा कर कंटेंटमेंट क्षेत्र को छोड़कर छूट देने का किया आग्रह | New India Times

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने आज दोपहर कलेक्टर बुरहानपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर बुरहानपुर के ग्रामीण क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, पावर लूम बुनकर को और कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर सभी एरिया में थोड़ी छूट देने का आग्रह किया ताकि हमारे क्षेत्र के मजदूर वर्ग और बुनकर वर्ग की कुछ आमदनी हो सके और आने वाला ईद का त्यौहार अपने घरों में रहकर मना सके। बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने कहा कि यह सभी चीजें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर को ध्यान में रखते हुए की जाए और इसी के साथ विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने पुरे जिले का 3 महिने का बिजली बिल माफ करने का भी आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version