मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड तिरला में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एम एस यादव द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोरोना योद्धाओं के लिए तैयार की जा रही पीपीई किट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तिरला स्थित जय गुरुदेव स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्य जैसे मास्क निर्माण, पीपीई किट निर्माण एवं सैनिटाइजर निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की। श्री यादव द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए बैंक लोन से किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की और बैंक ऋण में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया साथ ही रोजगार के लिए समूह को आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक बैंक ऋण प्रदान करने की बात कही।

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

बैंक ऋण के माध्यम से समूह सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं साथ ही समूह की महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी ऋण प्रदान करने की बात कही । क्षेत्रीय प्रबंधक श्री यादव द्वारा समूह की महिला द्वारा किए जा रहे पीपीई किट निर्माण को अच्छी पहल बताया और प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस कार्य को देश हित में एक सेवा कार्य बताया एवं आजीविका मिशन के प्रयासों की सराहना की। भ्रमण के दौरान मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक तिरला के शाखा प्रबंधक श्री जितेन्द्र कौवे, कैशियर श्री सत्यप्रकाश ठाकुर, ग्रामीण आजीविका मिशन के विकास खंड प्रबंधक राकेश सिंह तोमर, श्रीमती स्वाती जैन, स्वयं सहायता समूह की श्रीमती सुषमा दीदी व अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version