युगपुरुष गृहस्थ सन्त दद्दाजी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

युगपुरुष गृहस्थ सन्त दद्दाजी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार | New India Times

आज दद्दा धाम कटनी स्थित श्री कृष्ण वृध्दाश्रम परिसर कटनी में परमपूज्य पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का पांचभौतिक यशः शरीर अनन्त में समाहित हुआ। जिनका अग्नि संस्कार मुखाग्नि दान उनके ज्येष्ठ पुत्र पंडित डॉ अनिल कुमार शास्त्री के द्वारा दद्दा दरबार के वरिष्ठ आचार्य पंडित पूरन प्रसाद शास्त्री,पण्डित कालिका प्रसाद पांडेय सहित उनके कुलीन आचार्य व बृंदाबन, वाराणसी, बांदकपुर से पधारे विद्वानों ने वैदिक विधि परम्परा रीति अनुसार सम्पन्न कराया।

युगपुरुष गृहस्थ सन्त दद्दाजी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार | New India Times

प्रातःकाल से गीतापाठ, शान्ति पाठ उद्घोष के साथ पार्थिव शरीर यात्रा उनके आवास से मुक्ति धाम तक पूज्य श्री के पंचतत्व में विलीन होने से दुःखी उनके द्वितीय पुत्र डॉ सुनील त्रिपाठी ,छोटे पुत्र पण्डित नीरज त्रिपाठी के साथ पारिवारिक सम्बंधीजनों के साथ भारतवर्ष से आये शिष्य ,धर्मप्रेमी जनों की विशाल संख्या में उपस्थिति के साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों जिलाकलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशासनिक अमले ने शासन के निर्देशानुसार पूरे राजकीय सम्मान ,सलामी के उपरांत परमपूज्य दद्दा जी के पार्थिव शरीर को चन्दन की 5 क्विटल लकड़ी से सुसज्जित सुगन्धित चिता पर अग्नि संस्कार की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।इसी क्रम में देश की तमाम राजनेतिक, उद्योग जगत व फ़िल्म जगत की हस्तियां जो परमपूज्य दद्दाजी के शिष्य, धर्मप्रेमी व अनुयायी थे व्यक्तिगत उपस्थिति देकर नम आंखों से भगवद्भजन करते हुये दुखीअंतर्मन से अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि प्रणाम अर्पित किया जिनमें अरविंद मेनन, आसुतोष राणा, राजपाल यादव, श्रीवर्धन त्रिवेदी, संजय पाठक, आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित, प्रद्युम्न सिंह लोधी, नारायण त्रिपाठी, लखन घनघोरिया, विनोद गोटिया, नीलांशु चतुर्वेदी, विनय सक्सेना, नंदनी मरावी, नन्हेलाल धुर्वे की उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version