आयुष विभाग द्वारा 1687 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा एवं होम्योपैथिक औषधि का किया गया वितरण | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुष विभाग द्वारा 1687 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा एवं होम्योपैथिक औषधि का किया गया वितरण | New India Times

कोविड-19 करोना वायरस से प्रभावित कंटेनमेंट क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार जीवन अमृत योजना में शामिल त्रिकुट काढे़ को कंटेनमेंट क्षेत्रों में वितरित किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.कलीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में एवं उनके निर्देशानुसार इस कार्य में आयुष विभाग की टीम के डॉक्टरों को साथ लेकर बुधवारा, प्रतापपुरा, मालवीय वार्ड, शनवारा, नियामतपुरा, दौलतपुरा, राजपुरा, रास्तीपुरा में इस काढ़े का वितरण आज 16 मई 2020 को 1687 लोगों को 480 पैकेट त्रिकुट काढ़ा एवं 325 आरसेनिक अल्बा वितरण किया गया। त्रिकुट काढ़ा और आरसेनिक अल्बा शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए है, जिससे कोरोना वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता शरीर में बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि 7 मई 2020 से कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक काढ़ा एवं होम्योपैथिक औषधि का वितरण कंटेनमेंट क्षेत्र में निरंतर जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article