रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के कल्याणपुरा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के इस युद्ध में जी जान से अपनी सेवा दे रहे वीर योद्धा डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों व सफाई कर्मियों का राजवाड़ा मित्र मंडल व समस्त ग्राम वासियों ने पुष्पमाला पहना व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि आज यदि हमारा गांव सुरक्षित है तो आपकी सेवा भाव की वजह से ही सुरक्षित है, आपके इस सेवा को कल्याणपुरा नगरवासी बार-बार नमन करते हैं।
हॉस्पिटल और पुलिस थाना कल्याणपुरा को राजवाड़ा मित्र मंडल के द्वारा 32 इंच एलईडी भेंट की गई साथ ही योद्धाओं का देश भक्ति गीत के साथ तालियों की करतल ध्वनि के साथ स्वागत कर ग्रामीणों ने आभार माना। यह जानकारी कल्याणपुरा से डी.के. ने दी है।
