भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
बीकानेर जिले की लूनकरनसर तहसील अब ऐंड्रॉयड प्लेटफोर्म पर अग्रणी पथ पर अग्रसर है और यह वक़्त की महत्वपुर्ण इंटरनेट की दुनिया के साथ कदम बढ़ा रही है और जिले की प्रथम तहसील के रूप में आगे बढ़ रही हैं। “आपणी तहसील लूनकरनसर” नामक ऐप मोबाइल रखने वाले सभी युवाओं के लिए कारगर साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से देश-विदेश में कहीं पर भी बैठे युवा लूनकरनसर क्षेत्र के सभी विभाग के अधिकारियों के नाम, नम्बर ले सकते हैं और इस ऐप में लूनकरनसर पंचायत समिति के अधीन आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को भी डाला गया है। यदि किसी को भी कोई भी जानकारी लेनी हो तो ऐप के माध्यम से बहुत आसानी से ले सकता है। ऐसे बहुत सारे ऑप्शन इस ऐप में दिये गए हैं।
इस एप को “आपणी तहसील लूनकरणसर” की टीम दयानन्द सारस्वत, कन्हैया लाल शर्मा व मनोज पूरी की टीम ने बनाया है। साथ ही दयानंद सारस्वत ने बीकानेर ज़िले में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सहजरासर के लिए डिजिटल ग्राम सहजरासर नामक ऐप भी बनाया था जो बहुत लोकपिर्य हुआ और सार्थक साबित हुआ। उसी की प्रेरणा से अब यह सार्थक कार्य युवाओं ने किया है।
