पुलिस ने 40 घंटे में सनसनीखेज बैंक लूटकांड किया खुलासा, महिला सहित 6 आरोपी गिरफ़्तार | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

पुलिस ने 40 घंटे में सनसनीखेज बैंक लूटकांड किया खुलासा, महिला सहित 6 आरोपी गिरफ़्तार | New India Times

मंगलवार को दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज बैंक लूटकांड का पुलिस टीम ने अथक प्रयास से सफल अनावरण कर दिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लूट में शामिल एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। एक अभियुक्त परविंदर जो मास्टरमाइंड बताया जाया जा रहा था मुठभेड़ में घायल हाे गया उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले के एक मुख्य अभीयुक्त सम्राट गुर्जर अभी फरार हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के हवाले से लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचा सहित 17 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं।

 मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत दामोदर पुरा में संचालित आर्यावर्त बैंक में मंगलवार की अपराह्न 2.35 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल सहायक प्रबंधक नीलम गर्ग, लेखाकार सृष्टि सक्सेना एवं नरेन्द्र सिंह को बंधक बना लिया और स्ट्रोंग रूम में रखे 21 लाख 17 हजार 400 रुपए की नकदी लेकर भाग गए थे। घटना की जानकारी होने पर पूरा पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। इसको लेकर एडीजी अजय आनंद व आईजी आगरा परिक्षेत्र सतीश गणेश ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्वयं मॉनिटरिंग की, जिसके चलते उक्त घटना का 40 घंटे में सफल खुलासा हो गया। बताया गया कि बुधवार की रात्रि गोकुल बैराज मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पीछे पुलिस टीमों ने बदमाशों की घेरेबन्दी कर ली। जिसमें गांव सतोहा निवासी राहुल, नगला निवासी गौतम गुर्जर और अमन गुर्जर व ऋषि नगर निवासी अवनीत चौधरी को गिरफ़्तार किया गया है। साथ ही इनकी मददगार लूट की रकम का हिसाब रखने वाली अमर कॉलोनी निवासी महिला राजे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि लूटी गई रकम में से 17 लाख रुपए, मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version