आज 29 कोविड-19 पेशेंट स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज 29 कोविड-19 पेशेंट स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर | New India Times

धार जिले में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच लोग उसे हराकर अपने घर की ओर लौट रहें हैं। इसी सिलसिले में आज का दिन धार जिला वासियों के लिए बहुत ही सुखद रहा। क्योंकि आज महाजन हाॅस्पिटल से 29 कोविड-19 पेशेंट पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे। इस सुखद सिलसिले को जारी रखते हुए जिले में अब तक 70 पेशेंट कोरोना से लड़ाई लड़कर उस पर विजय प्राप्त करने में सफल हो चुके हैं, हालांकि 2 पेशेंटो की मृत्यु हो चुकी है। अब धार जिले में पाॅजिटिव पेशेंटो की संख्या 13 रह गई हैं।

आज 29 कोविड-19 पेशेंट स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर | New India Times

इस अवसर पर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों ने कहा कि कोरोना वायरस की विषम परिस्थितियों में भी चिकित्सक और सहायक स्टाॅफ जिस तरह अपने मरीजों का सफल इलाज कर रहे हैं उससे कोरोना पाॅजिटिव पेशेंटो के लिए हाॅस्पिटल एक आशा की किरण के रूप में उभरा है। प्रतिदिन निरंतर सुखद समाचारों से प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे से तनाव दूर होकर संतोष के भाव आ रहे हैं। इस आपदा के दौर में अब वह दिन दूर नहीं जब धार जिला अपने आप को कोरोना मुक्त जिला के रूप में स्थापित करेगा। इसके साथ हम सभी की समस्त जिला वासीयों से अपील है कि कोरोना संक्रमण से ना घबराएं अपितु स्वयं आगे आकर मेडिकल टीम से जांच कराएं। कोरोना एक सामान्य सर्दी खांसी की तरह ही बीमारी है । इसको किसी से छुपाने की आवश्यकता नहीं है। इसका जितना जल्दी पता चलेगा, उतनी ही जल्दी इसका इलाज हो पाएगा। उन्होनें बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यहां उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। यहां के हाॅस्पिटल डाॅक्टर्स/मेडिकल स्टाॅफ ने बहुत अच्छा इलाज किया, साथ ही साथ उन्होंने हमारा मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया। इस तरह साझा प्रयास के फलस्वरूप ही हम कोरोना संक्रमण से पूर्णतः ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं।

आज 29 कोविड-19 पेशेंट स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर | New India Times

विधायक नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने डिस्चार्ज हुए कोरोना वीरों को फूलों से बने बुके, मेडिकल किट और गिफ्ट देकर उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही कर्तल ध्वनि के साथ उन्हें खुशी-खुशी घर की ओर विदाई दी।
पूर्ण स्वस्थ हुए 29 पेशेंट में डेहरी के इमरान, अकरम, ताहिर, साबिर, सिया, रूक्सार, साबिरा, फावद, अरमान, सामिया, इरफान, अजरूद्यिन, मरियाम, हरिना, अक्क्ष, कुक्षी के स्विटी, सुनीता, प्राशंसा, पीथमपुर के मरियाम, पट्ठा चैपाटी धार के मनीष, मिष्ठा, मान्वी, चन्द्रकांता, मोक्क्ष, गांधी कालोनी के मरियाम, ईमलीबन के ईसार, पौ चैपाटी के चिराग और भाजी बाजार के शिवांष व गजेन्द्र शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version