नकली शराब को ब्रांडेड बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​नकली शराब को ब्रांडेड बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश | New India Timesशिरपुर शहर में नकली शराब को ब्रांडेड बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश धुलिया क्राइम ब्रांच ने किया है। घर में नकली शराब मिलावट के बाद बोतलों में भरी जाती थी और इन्हें अंग्रेजी शराब के बड़े ब्रांडों का नाम देकर धड़ल्ले से खुले बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस ने कई बॉक्स शराब के साथ नकली शराब तैयार करने वाली मशीन और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिरपुर के वारवाड़े क्षेत्र में महात्मा फुले की प्रतिमा के पीछे तेजस्विनी निवास में कई महीनों से नकली शराब को ब्रांडेड बनाकर बाजार में बेचने का धंधा चल रहा था। जिसकी सूचना ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री चैतन्य एस को मिलते ही कारवाई करने के आदेश स्थानिक अपराध शाखा के निरिक्षक देविदास शेलके को जारी किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिरपुर शहर के वरवाड़े क्षेत्र की तेजस्विनी निवास में क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापा मारकर घर में स्थित तलघर में तलाशी अभियान के दौरान नक़ली शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफ़ाश पुलिस ने किया।पुलिस ने बताया कि तस्करी कर स्पिरिट ला कर अवैध शराब को वरवाड़े में लाया जाता था और फिर इस शराब में सोडा और कैमिकल्स की मिलावट करके उसे अंग्रेजी शराब की शक्ल दी जाती थी। मोटा फायदा कमाने के लिए शराब को बोतलों में भरकर अंग्रेजी शराब के बड़े नाम के ब्रांडों वाले रैपर इन पर लगाये जाते थे और इन्हें पैक करके बाजार में ऊंचे दाम पर बेचा जाता था।
शिरपुर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरिक्षक विनोद पाटील ने बताया कि इस फैक्ट्री में जब छापा मारा तो हजारों की तादात में बोतलें, बोतलें पैक करने के लिए रैपर्स और ब्रांडेड शराब की बोतलों के ढक्कन मिले।
पुलिस ने मौके से अवैध शराब निर्माण कार्य और जालसाज़ी के अपराध में नारायण अशोक पागरे माली नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नकली शराब फैक्ट्री से दो सौ लीटर स्पिरिट, देसी शराब के 34 बॉक्स,  विदेशी शराब के 20 बॉक्स, 35 लीटर रसायन और एक सील बंद करने की मशिन पुलिस ने जब्त किया है जिस का मूल्य 4 लाख 51हजार 8 सौ 81रूपए बताया गया है। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ शिरपुर पुलिस स्टेशन में PS cr no 131/17 IPC 120(B) 328, 420, 485, 486, 487 M Prov Act 65 A, B, C D, E, F Seized property के अनुसार दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version