भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने भोपाल वासियों से की अपील, कोरोना संक्रमण से घबराएं नहीं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने भोपाल वासियों से की अपील, कोरोना संक्रमण से घबराएं नहीं | New India Times

भोपाल शहर लगातार कोरोना की चपेट में आकर रेड जोन जिला बना हुआ है। यहां रोज़ कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जिले को संक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से भोपाल जिले के कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने भोपाल शहर के नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से घबराए नहीं।
उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य दलों द्वारा निरंतर सैंपलिंग, जांच और स्क्रीनिंग का कार्य विभिन्न क्षेत्रों में जाकर की जा रही है।
कलेक्टर ने सभी शहर वासियों से कहा है की इस कोरोना संक्रमण से घबराये नही इसके अगर लक्षण किसी व्यक्ति में नज़र आते है तो वह स्वयं से ही स्वास्थ्य परीक्षण दल से अपनी जांच कराए। इस कोरोना संक्रमण में यह देखने में आया है की अर्ली डिटेक्शन से इस बीमारी कोरोना संक्रमण कि रोकथाम की जाकर व्यक्ति को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ दिया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, खासी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश आदि की शिकायत या लक्षण नजर आते हैं तो वह इसके लिए जारी किये गए नंबर 0755-2704201 पर संपर्क कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी साझा कर सकता है। इसके पश्चात स्वास्थ्य टीम संबंधित व्यक्ति के पास परीक्षण हेतु पहुंच सकेगी। इस तरह हम कोरोना संक्रमण के अर्ली डिटेक्शन की पहचान कर संबंधित व्यक्ति का स्वास्थ्य संबंधी जांच और स्क्रीनिंग कर उसे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version