योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है जनपद पंचायत जुन्नारदेव, कोरोना संक्रमण के दौरान ग्राम पंचायतों में हो रहे हैं जनहितैशी कार्य | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है जनपद पंचायत जुन्नारदेव, कोरोना संक्रमण के दौरान ग्राम पंचायतों में हो रहे हैं जनहितैशी कार्य | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की समस्त 95 पंचायतों में पंचायत कर्मियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में कोरोना योद्धा की अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में जुन्नारदेव विकासखंड के अन्तर्गत आने वाली समस्त पंचायतों में मजदूरों की जीवनदायिनी मनरेगा योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ है। इस योजना में समूचे विकासखंड के लगभग 18224 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार प्राप्त हो रहा है जिसको मूल रूप पंचायत के सचिव एवं सहायक सचिवों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। वहीं पंचायत स्तर पर अन्य समस्त प्रकार के कार्यो का क्रियान्वयन भी पंचायत स्तर पर किया जा रहा है।

जनपद पंचायत सीईओ सुरेन्द्रस साहू ने जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में जनपद पंचायत अन्तर्गत समस्त पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य जारी है जिसमें मजदूरों को कार्य कराया जा रहा है वहीं सचिव व रोजगार सहायकों द्वारा अन्यत्र महानगरों से आये मजदूरों को जांच कराकर कोरोनटाइन सेन्टर तक पहुंचाया जा रहा है। यह कार्य उनके द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। रात्रि 12.00 बजे भी मजदूरों के आने पर सचिव और सहायक सचिव अपनी भूमिका का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करते हुये उन्हें कोरोनटाइन सेन्टर तक पहुंचा रहे हैं।

सच्चे कोरोना योद्ध की भूमिका का कर रहे निर्वहन जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाली समस्त पंचायतों में पंचायत के सचिव और सरपंच अपनी भूमिका का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन कर रहे है। चाहे वह गरीब ग्रामीणों को सुविधा प्रदान करना हो या फिर मास्क वितरण इन सभी कार्यो के लिए पूर्ण योगदान दिया जा रहा है। साथ ही शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें लॉकडाउन का पालन करने के लिए निर्देशित करना, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सेनेटराइज करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

लॉकडाउन के दौरान रोजाना खुल रहा जनपद पंचायत कार्यालय

वर्तमान में जहां समूचा देश लॉकडाउन का पालन कर घरों में सीमित है तो वहीं जनपद पंचायत जुन्नारदेव का कार्यालय नित प्रतिदिन अपने निर्धारित समय पर खुल रहा है और कर्मचारी धन हितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे है। इस कार्यालय में जनपद पंचायत सीईओ सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये कार्य कर रहे है। जनपद पंचायत कार्यालय से समस्त पंचायतों को जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर निर्देषित भी किया जा रहा है।

ग्रामीण अंचल में सबसे अधिक बाहर से आने वाले मजदूर

जुन्नारदेव विकासखंड अन्तर्गत ग्रामीण अंचलों से अन्यत्र नगरों में रोजगार के लिए गये मजदूरों की संख्या सबसे अधिक है। वर्तमान में मिली जानकारी अनुसार जुन्नारदेव विकासखंड में ग्रामीण मजदूरों की संख्या सबसे अधिक है जो बाहरी क्षेत्रों से नगर में आये है। इन सभी मजदूरों को जोन के अनुसार बांटकर होम कोरोनटाइन एवं कोरोनटाइन सेन्टर में पहुंचाया जा रहा है। जनपद पंचायत सीईओ सुरेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्रीन और औरेंज जोन के मजदूरों को होम कोरोनटाइन किया जा रहा है और रेड जोन से आने वाले मजदूरों को कोरोनटाइन सेन्टर भेजा जा रहा है। वर्तमान में पंचायत स्तर पर सराहनी कार्यो का निर्वहन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version