सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों कस्बे में रविवार शाम को अचानक तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भारी तबाही हुई। कई जगहों पर वृक्ष गिर गये जिससे सड़क अवरूद्ध हो गया। ग्रामीण इलाकों में कई घरों का छप्पर व टिन उड़ गए तो कई घरों पर वृक्ष गिरे। बिजली का तार व पोल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया इस कारण बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। खीरों क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान में पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आंधी तूफान से बिजली के तार-पोल गिरने से दर्जनों गांव में बिजली बाधित है।
