सरकार द्वारा गुटखा, पान-मसाला व तम्बाकू पर लगी पूरी तरह से प्रतिबंध की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां, 40-50 रुपये में बिक रहा है 5 रुपये वाला गुटखा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सरकार द्वारा गुटखा, पान-मसाला व तम्बाकू पर लगी पूरी तरह से प्रतिबंध की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां, 40-50 रुपये में बिक रहा है 5 रुपये वाला गुटखा | New India Times

सरकार ने गुटखा, पान मसाला व तम्बाकू पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन धौलपुर जिले में यह प्रतिबंध लागू नहीं हो पा रहा है। महज गुटखा, तम्बाकू की कीमतों में कई गुना इजाफा कर इसे बेचा जा रहा है। गुटखा तम्बाकू खाने वालों से बातचीत में सामने आया है कि 5 रुपये में मिलने वाला गुटखा-तम्बाकू 40 से 50 रुपये तक बिक रहा है। यही नहीं पान मसाला, गुटखा पर प्रतिबंध लगने के बाद सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इसमें कुछ रुपये का जुर्माना व सजा का भी प्रावधान भी तय किया गया है। सच बात तो ये है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद इनके गोदामों तक पुलिस व प्रशासन अभी तक नहीं पहुंच पाया है।
उल्लेखनीय है कि कोविड 19 संक्रमण के पॉजिटिव द्वारा गुटखा पान मसाला खाकर थूकने से उसके जीवाणुओं से संक्रमण फैलने का खतरा होने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुटखा व पान मसाला के थोक दुकानदार चोरी-छिपे पान मसाला गुटखा तंबाकू 8 से 10 गुने दाम पर बेच रहे हैं। इस मामले की जानकारी प्रशासन को है लेकिन इसके बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जबकि बेचने वाले धड़ल्ले से गुटखा, तम्बाकू बेच रहे हैं। यहां तक कि मामले की जानकारी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को भी है। सरकार के द्वारा पान मसाला, गुटखा विक्रय पर जब प्रतिबंध चल रहा है तो विभाग गोदामों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहा है। गुटखा, तम्बाकू जिन जिन गोदामों में भरे हुए हैं सम्बंधित विभाग वहां कार्रवाई करे, जिससे इस खेल को रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version